Uttarakhand: चीख सुनकर कमरे से बाहर निकली किशोरी, बरामदे में खून से लथपथ मिली मां, पिता फरार

खबर शेयर करें

कालसी। घर के भीतर उठी चीख-पुकार ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। मां की आवाज सुनकर कमरे से बाहर निकली 15 वर्षीय किशोरी ने जो देखा, उससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बरामदे में उसकी मां नीलम लहूलुहान हालत में पड़ी थी, जबकि पिता मनोज वारदात के बाद घर से फरार हो चुका था। जौनसार-बावर के कचटा गांव में गुरुवार शाम हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मनोज और नीलम के बीच गुरुवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच कमरे में कहासुनी हुई। इसी दौरान नीलम चिल्लाते हुए बरामदे की ओर भागी। आरोप है कि पीछे पहुंचे मनोज ने वहां रखे पाठल से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से नीलम की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बीबीए एलएलबी के छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मां को बचा नहीं सकी किशोरी

घटना के समय 15 वर्षीय पायल घर में सो रही थी। मां की चीख सुनकर वह कमरे से बाहर आई तो बरामदे में मां को खून से लथपथ देखा। इसके बाद उसने परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। जिस घर में कुछ देर पहले तक परिवार की जिंदगी सामान्य थी, वहां अचानक मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: कालाढूंगी में फायरिंग कांड का खुलासा...तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 अवैध पिस्टल व तमंचा बरामद

चार साल पहले हुई थी शादी

बताया गया कि नीलम और मनोज की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। मनोज गांव में परिवार के साथ खेतीबाड़ी करता था। गुरुवार को दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार कालसी रवींद्र असवाल और नायब तहसीलदार चकराता राजेंद्र लाल राजस्व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल की जांच की। मौके से वारदात में इस्तेमाल किया गया पाठल भी बरामद किया गया। घटना के समय मौजूद किशोरी के बयान दर्ज करने के साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में नई शराब दुकानों पर रोक, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

फरार पति की तलाश में जुटी राजस्व पुलिस

पत्नी की हत्या के आरोप के बाद से मनोज फरार है। राजस्व पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर, घटना से गांव में शोक के साथ आक्रोश भी है। एक घरेलू विवाद के इस तरह जानलेवा वारदात में बदल जाने से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page