उत्तराखंड: जंगल में ‘ऑपरेशन टाइगर हंट’ शुरू, मंत्री के निर्देश पर शूटर उतरे मैदान में

खबर शेयर करें

पौड़ी/चौबट्टाखाल। चौबट्टाखाल क्षेत्र में बाघ के लगातार हमलों से दहशत फैल गई है। स्थिति को गंभीर देखते हुए वन विभाग ने इलाके में पिंजरे लगा दिए हैं और शूटरों की तैनाती भी कर दी गई है। मामले में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशों के बाद कार्रवाई तेज हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: “देवभूमि में फासीवाद नहीं चलेगा”...विधायक सुमित हृदयेश का पुलिस कार्यप्रणाली पर हमला

13 नवंबर को पोखड़ा ब्लॉक के बगड़ीगाड़ में रानी देवी पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके अगले ही दिन घंडियाल गांव की प्रभा देवी भी बाघ के हमले में घायल हो गईं। दो दिन में दो हमलों के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पुलिस से अभद्रता पड़ी भारी...फरार आरोपी कार समेत गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश

घटनाओं की जानकारी मिलते ही मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए कि आदमखोर घोषित करने की अनुमति लेकर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात किए जाएं। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और तत्काल राहत देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वन विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, फील्ड स्टाफ की कमी जल्द होगी दूर

महाराज ने कहा कि जंगली जानवरों के हमलों में लगातार वृद्धि चिंताजनक है। वन विभाग को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता कदम उठाने होंगे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page