हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि ने लोगों में दहशत फैला दी। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने लगे तो सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। ओलों की तेज मार से कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना है। अचानक बदले मौसम के बीच लोगों को खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।
बताया जा रहा है कि मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तेज ओलावृष्टि शुरू हो गई। सड़क पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। ओलों की मार से बचने के लिए लोग दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वाहनों को भी पहुंचा नुकसान
भीषण ओलावृष्टि का असर वाहनों पर भी देखने को मिला। तेज गति से गिरते ओलों की चपेट में आने से कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से लोग सहम गए। सड़कों पर मौजूद लोगों के लिए ओलों से बचना मुश्किल हो गया और उन्होंने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।

