Haldwani: ट्रेड सेंटर में स्पा सेंटर को बंद करने की मांग, नगर मजिस्ट्रेट से जांच की गुहार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। तिकोनिया स्थित उत्तरांचल ट्रेड सेंटर कॉम्प्लेक्स में संचालित लग्जरी स्पा सेंटर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कॉम्प्लेक्स में दुकानें और कार्यालय संचालित करने वाले लोगों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर स्पा सेंटर की जांच कराने और उसे बंद करने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि स्पा सेंटर के कारण कॉम्प्लेक्स में संचालित अन्य प्रतिष्ठानों की छवि प्रभावित हो रही है और वहां काम करने वाली महिलाओं को भी असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर मजिस्ट्रेट को 8 अक्टूबर को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उत्तरांचल ट्रेड सेंटर में करीब 30 दुकानें और कार्यालय संचालित हैं। इनमें महिलाएं और युवतियां भी काम करती हैं। शिकायत के अनुसार, कॉम्प्लेक्स में लग्जरी स्पा नाम से एक सेंटर संचालित किया जा रहा है, जिसकी गतिविधियों को लेकर उन्हें आपत्ति है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जजी कोर्ट के बाहर गोलीकांड, युवक की हालत गंभीर

महिलाओं पर गलत टिप्पणियां करने का आरोप

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि स्पा सेंटर के कारण कॉम्प्लेक्स में आने-जाने वाले लोगों के बीच अन्य दुकानों और कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को लेकर भी गलत धारणा बन रही है। उनका आरोप है कि कुछ लोग महिलाओं को गलत नजरों से देखते हैं और छींटाकशी करते हैं। इससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और प्रतिष्ठानों में आने वाले ग्राहकों की संख्या पर भी असर पड़ने का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: 'डिग्री नहीं, कौशल और नवाचार से बनेगा भविष्य', सीएम धामी ने गिनाईं पांच साल की उपलब्धियां

प्रशिक्षण और सत्यापन पर उठाए सवाल

प्रार्थना पत्र में स्पा सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों के प्रशिक्षण और सत्यापन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सेंटर में मसाज का प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों की उपलब्धता और वहां कार्यरत लोगों के सत्यापन की स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इन बिंदुओं की जांच कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: डीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी, मदिरा दुकानों और FL-2 लाइसेंस की जांच, सैंपल लैब भेजे

शिकायतकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट से स्पा सेंटर की गतिविधियों, कर्मचारियों के सत्यापन और आवश्यक नियमों के अनुपालन की जांच कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। साथ ही, जांच के आधार पर स्पा सेंटर को बंद कराने की मांग भी उठाई है।

नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने वालों में कंचन रावत, भावना जायसवाल, अभिमन्यु सागर, अनीषा आर्या, तृप्तिका कुमारी, हरीश चड्ढा, कामिता पांडेय, दिव्या, सिमसारी, उभमान, रहनुमा, प्रीत, रिजवान, इमरान, दानिश, सोमू रावत और मनीषा सहित अन्य लोग शामिल बताए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page