Uttarakhand: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की टैक्सी 40 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक समेत दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की एक टैक्सी गुरुवार को ज्योलीकोट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में लखनऊ निवासी एक पर्यटक और टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन में सवार अन्य पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, गोमतीनगर, लखनऊ निवासी निखिलेंद्र सिंघल अपने दोस्तों सिद्धार्थ प्रताप सिंह, निखिल त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, सिद्धांत सिंह और आदर्श मिश्रा के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए थे। गुरुवार को सभी टैक्सी से हल्द्वानी लौट रहे थे। वाहन को हल्द्वानी निवासी संग्राम सिंह चला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  आज जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे, स्कूलों को मिली विशेष आईडी

बताया जा रहा है कि टैक्सी ज्योलीकोट नंबर-1 बैंड से कुछ आगे पहुंची ही थी कि मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। टैक्सी पहले सड़क किनारे लगे सुरक्षा पत्थरों से टकराई और फिर लगभग 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दिनदहाड़े सनसनी...गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद की आशंका

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दुर्गम खाई में उतरकर जवानों ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में चालक संग्राम सिंह और पर्यटक निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे की वजह मोड़ पर वाहन की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस और एसडीआरएफ का सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page