Uttarakhand: आज से शक्तिफार्म में सजेगा आंचल डेयरी का भव्य मेला, तीन दिन तक दिखेगी उत्पादों और संस्कृति की झलक

खबर शेयर करें

शक्तिफार्म(ऊधमसिंह नगर)। पशुपालकों को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने के उद्देश्य से आज 2 नवंबर से टैगोर नगर, शक्तिफार्म में आंचल डेयरी के तीन दिवसीय मेले का आगाज होगा। 4 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में दुग्ध उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ पशुपालन, डेयरी विकास और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

मेले में आंचल डेयरी के विभिन्न दुग्ध उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। वहीं, पशुपालकों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक पशुपालन तकनीकों, पशुओं के बेहतर रखरखाव और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  260 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, देहरादून समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी

आयोजन में स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। मेले का उद्देश्य ग्रामीण उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय कारीगरों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट...आठ लोगों की मौत, कई झुलसे

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आंचल डेयरी उत्तराखंड के पशुपालकों की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। सरकार शुद्धता, गुणवत्ता और समृद्धि के मंत्र के साथ आंचल ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में मिला नर्स का शव, ड्यूटी के दौरान अचानक हुई थी लापता

उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आधुनिक तकनीक, बेहतर सुविधाओं और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने आमजन, दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page