हरिद्वार: प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में मिला नर्स का शव, ड्यूटी के दौरान अचानक हुई थी लापता

खबर शेयर करें

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में एक नर्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव उस नर्स का था, जो शाम से लापता थी। जब अस्पताल कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन की तो शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, जहां अंदर से शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, बाहरी दखल स्वीकार नहीं

पुलिस के अनुसार, सलोनी निवासी जमालपुर की 22 वर्षीय नर्स, जो प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी, उसकी ड्यूटी गुरुवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक लगी हुई थी। अचानक शाम को पांच बजे वह लापता हो गई, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद शौचालय के पास पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिससे कर्मचारियों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो सलोनी का शव अंदर पड़ा मिला। शव के पास उसका मोबाइल फोन भी पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  अब रजत जयंती पर उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 9 नवंबर को होंगे मुख्य कार्यक्रम के अतिथि

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सिडकुल एसओ मनोहर सिंह भंडारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली और नर्स के परिजनों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दोहरे हत्याकांड का खुलासा...चरित्र पर शक और परिवार की बदनामी से परेशान था भाई, दो बहनों को मारी थी गोली

एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मौत के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page