Uttarakhand: हेलीकॉप्टर हादसा…रेस्क्यू टीमों ने निकाले सभी छह शव, एम्स में पोस्टमार्टम के बाद विमान से भेजे गए पार्थिव शरीर

खबर शेयर करें

चमोली/देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ में हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रविवार को रेस्क्यू टीमों ने अभियान चलाकर सभी शवों को निकाल लिया। इसके बाद पार्थिव शरीरों को पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को देहरादून एयरपोर्ट लाया गया, जहां से विमान के माध्यम से उनके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था हेलीकॉप्टर

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बदरीनाथ से सहस्रधारा हेलीपैड की ओर आ रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसा इतना भीषण था कि हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद से ही रेस्क्यू टीमें दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में शवों को निकालने के अभियान में जुटी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धीमी पड़ रही मानसूनी रफ्तार, दिन में धूप और रात में ठंड का एहसास

पायलट का शव सड़क मार्ग से भेजा गया दिल्ली

हादसे में जान गंवाने वाले पायलट हिमांशु सभरवाल (48) के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से दिल्ली स्थित उनके घर भेजा गया। वहीं, अन्य मृतकों के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से उनके गृह नगर पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: वायरल पत्र से सियासी बवाल...भाजपा ने विधायक अरविंद पांडेय से मांगा स्पष्टीकरण

प्रताप (41), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के (50) और एचएस नटराजा (51) के पार्थिव शरीर इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट से भेजे गए। वहीं, अरुण सालुके (44) के पार्थिव शरीर को पहले इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचाया गया, जहां से आगे गोवा भेजने की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 30 अगस्त से बागेश्वर में होगा ऑल इंडिया चंदन राम दास मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेगा 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार

एम्स ऋषिकेश में पूरी की गई जरूरी प्रक्रिया

देहरादून एयरपोर्ट से पार्थिव शरीरों को रवाना करने से पहले एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम और आवश्यक रासायनिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इसके बाद शवों को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां से संबंधित शहरों के लिए रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page