नेपाल हिंसा पर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट…पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और चंपावत जिलों में कड़ी निगरानी

खबर शेयर करें

देहरादून। नेपाल में भड़की हिंसा को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस सतर्क हो गई है। खासतौर पर नेपाल सीमा से लगे पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और चंपावत जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीमावर्ती रास्तों पर पुलिस गश्त तेज कर दी गई है और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ लगातार समन्वय बनाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय तीनों जिलों से लगातार अपडेट ले रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तिहरा हत्याकांड: रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी, बेटा और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला

आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इंटेलीजेंस तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है और मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सतर्कता बरती जा रही है, मगर सीमावर्ती जनपदों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड में बड़ा मोड़, अज्ञात वीआईपी के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। नेपाल हिंसा से संबंधित भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट डालने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए मुख्यालय और जिला स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अलास्का में फिर कांपी धरती, 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर की स्थानीय पुलिस को एसएसबी के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। बॉर्डर चौकियों पर पुलिस और जरूरत पड़ने पर सशस्त्र बल को भी तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की चूक की संभावना न रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page