Uttarakhand: दिल्ली में नो-फ्लाई जोन लागू, पंतनगर के लिए इंडिगो की एक उड़ान 26 जनवरी तक रद्द

खबर शेयर करें

पंतनगर/रुद्रपुर। राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र सुरक्षा कारणों से नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इसका सीधा असर दिल्ली–पंतनगर हवाई मार्ग पर देखने को मिला है। हवाई सुरक्षा प्रतिबंधों के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से पंतनगर आने वाली एक उड़ान को 26 जनवरी तक अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है, जबकि दूसरी उड़ान अपने तय समय पर संचालित होती रहेगी।

Impact of Republic Day No-Fly Zone on Delhi–Pantnagar Flights: जानकारी के अनुसार, इंडिगो की पहली उड़ान संख्या 6ई-73254, जो प्रतिदिन दोपहर 12 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर एक बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचती थी, नो-फ्लाई ज़ोन लागू होने के कारण 26 जनवरी तक रद कर दी गई है। हालांकि यात्रियों को राहत देते हुए दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 को प्रभावित नहीं किया गया है। यह उड़ान दिल्ली से दोपहर तीन बजे रवाना होकर शाम चार बजे पंतनगर पहुंचेगी और पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मंदिर के सेवादार की निर्मम हत्या, चोरी के विरोध पर सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

एयरलाइन प्रबंधन की ओर से प्रभावित यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक उड़ानों में समायोजन या टिकट राशि वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यात्रियों को एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  तीन टावर, 300 कमरे…150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ RSS का नया हेडक्वार्टर ‘केशव कुंज’

इस संबंध में पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से पहली उड़ान को 26 जनवरी तक निरस्त किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूसरी उड़ान पूरी तरह सुरक्षित है और सामान्य रूप से संचालित की जाएगी।

You cannot copy content of this page