Haldwani: तहसील दिवस में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी, जमकर की नारेबाजी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी तहसील में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब तहसील दिवस में तहसीलदार, एसडीएम सहित कई विभागों के अधिकारियों के मौजूद नहीं होने पर फरियादियों में नाराजगी फैल गई। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी को लेकर जमकर नारेबाजी की और धरना शुरू कर दिया।

पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने तहसीलदार और उपजिलाधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता अपनी समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में पहुंची थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति से फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद तहसीलदार समेत कुछ विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तहसील दिवस की कार्यवाही शुरू हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ऑनलाइन बाल यौन शोषण पर STF का बड़ा एक्शन...जून में 52 एफआईआर दर्ज, अश्लील सामग्री डाउनलोड-शेयर करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इस दौरान पूर्व सभासद सलमानी ने अपने वार्ड संख्या 32 सहित इंदिरा नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, टूटी पुलियों का निर्माण कराने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 07 मई 2025

सलमानी ने इंदिरा नगर और कब्रिस्तान क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की मांग भी रखी। इसके अलावा इंदिरा नगर प्राथमिक विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने तथा क्षेत्र के सभी नालों की सफाई कराने की मांग की गई।

उन्होंने इंदिरा नगर की अनेक विधवा, वृद्ध एवं दिव्यांग महिलाओं तथा अन्य पात्र लाभार्थियों की बंद पड़ी पेंशन को दोबारा चालू कराने की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी। वहीं, इंदिरा नगर के कुछ इलाकों में पेयजल की समस्या को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्कूलों में सड़क सुरक्षा का पाठ, 9वीं से 12वीं तक के लिए तैयार हो रही पुस्तकें

तहसील दिवस में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने बंद पड़ी उज्ज्वला योजना को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग उठाई। इस दौरान राधा देवी, जय देवी, शोभा देवी, मसरूर अहमद, जफर, हनीफ अहमद, इमरान सलमानी, आनस सलमानी सहित बड़ी संख्या में लोग पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में तहसील दिवस में पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page