Uttarakhand: सनसनीखेज वारदात…घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की हत्या, लूट के इरादे से आए थे बदमाश

खबर शेयर करें

देहरादून: राजधानी देहरादून में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। रायपुर क्षेत्र के तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बदमाश लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में दंपती और उनकी नौकरानी ही मौजूद थीं। दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। हमलावरों ने तीनों पर पेचकस से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: रास्ता बहाल, लेकिन विवाद बरकरार...सच दिखाने पर पत्रकार पर कार्रवाई

तीनों की मौके पर गई जान

मृतकों की पहचान रमेश कपूर और उनकी पत्नी रजनी कपूर, निवासी देहरादून, तथा शीला, निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मणिपुर में उग्रवादी हमला: उत्तराखंड के दो वीर सपूत शहीद, असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर की गई फायरिंग

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

लूट के एंगल से जांच, आरोपियों की तलाश

प्रारंभिक तौर पर वारदात के पीछे लूट का मकसद सामने आ रहा है। हालांकि हत्या की पूरी वजह और घटना का वास्तविक घटनाक्रम पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 19 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025, शिक्षक दिवस पर होगा सम्मान

You cannot copy content of this page