उत्तराखंड: हेमंत द्विवेदी बने बदरी-केदार समिति के नए अध्यक्ष, सीएम धामी ने सौंपी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति में अध्यक्ष और दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या और समिति के कार्यक्षेत्र में विस्तार को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे चारधाम यात्रा के संचालन में और अधिक पारदर्शिता, समन्वय और गति लाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का झांसा देकर विदेश ले गया, फिर किया उत्पीड़न...नेपाल की युवती ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

सरकारी आदेश के अनुसार, जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी हेमन्त द्विवेदी को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही, जनपद चमोली के ऋषि प्रसाद सती और जनपद रुद्रप्रयाग के विजय कपरवाण को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पहली बार है जब समिति में दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 27 मार्च 2025

मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि नई टीम अपने अनुभव, समर्पण और दूरदृष्टि से समिति के कार्यों को नई गति और दिशा प्रदान करेगी। तीर्थ क्षेत्रों के व्यापक संचालन और यात्रियों को अधिक सुविधाएं देने की दिशा में यह निर्णय अहम साबित होगा।”

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: ओखलढूंगा विद्यालय में जल व्यवस्था सुधरने की उम्मीद, समाजसेवियों की पहल से तेजी से चल रहा पुनर्निर्माण कार्य

सरकार की मंशा है कि समिति के माध्यम से तीर्थ यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराया जाए और श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही वृद्धि के अनुसार व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। स्थानीय प्रतिनिधियों की भागीदारी से निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी और ज़मीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान संभव होगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page