उत्तराखंड: 55 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली पहली तैनाती, पर्वतीय क्षेत्रों के कॉलेजों में भेजे गए 46 प्रोफेसर

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में चयनित 55 असिस्टेंट प्रोफेसरों को पहली तैनाती दे दी गई है। इनमें हिन्दी विषय के 29 और रसायन विज्ञान के 26 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। तैनाती आदेश के तहत 46 प्रोफेसरों को पर्वतीय और दुर्गम महाविद्यालयों में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: छात्र की आत्महत्या मामले में नया मोड़...प्रेमजाल, ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना के आरोप, युवती समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रसायन विज्ञान विषय के 11 प्रोफेसरों को पर्वतीय क्षेत्रों में रिक्त पद न होने के कारण फिलहाल हल्द्वानी स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में तैनात किया गया है। विभाग का कहना है कि इन प्रोफेसरों को भविष्य में पद खाली होने पर पर्वतीय महाविद्यालयों में भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दूरस्थ कॉलेजों को राहत
सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। स्थायी शिक्षकों की उपलब्धता से छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कर्ज का बोझ नहीं सह सका पिता, पत्नी-बेटे संग उठाया खौफनाक कदम

शत-प्रतिशत नियुक्ति प्राथमिकता:
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के राजकीय महाविद्यालयों में 100% शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 सितंबर को गूंजेगा डांडिया नाइट-2025 का धमाल

इस कदम को राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page