Udham Singh Nagar: किच्छा के प्रतिष्ठित व्यवसायी हाजी अब्दुल मजीद का निधन, व्यापारी और पत्रकार जगत में शोक की लहर

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, किसान कार मोटिफिकेशन के स्वामी एवं वरिष्ठ पत्रकार ए.ए. तन्हा के पिता हाजी अब्दुल मजीद का लंबी बीमारी के बाद 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से किच्छा में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को सांत्वना दी।

वार्ड नंबर-12 निवासी हाजी अब्दुल मजीद ने अपने आवास पर परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम सांस ली। वह अपने व्यवहार, सामाजिक सरोकारों और व्यवसायिक ईमानदारी के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर के विभिन्न वर्गों के लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में नई शराब दुकानों पर रोक, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

नम आंखों से दी अंतिम विदाई

दिवंगत हाजी अब्दुल मजीद को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें वार्ड नंबर-12 स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम यात्रा में नगर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही। हाजी अब्दुल मजीद अपने पीछे पुत्र अब्दुल अजीज मुन्ना, वरिष्ठ पत्रकार ए.ए. तन्हा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आईएसबीटी चौकी प्रभारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने जताया शोक

दिवंगत के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक तिलक राज बेहड़, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोहली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश प्रताप सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता गुलशन सिंधी, एडवोकेट जीवन जोशी, समाजसेवी हाजी रईस अहमद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नजाकत खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, अशोक मित्रा, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, सपा नेता इकबाल कुरैशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव सक्सेना, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हारून मलिक, हाजी लईक कुरैशी, मोहम्मद राशिद, मुन्ना अंसारी, फजील खान, भूपेंद्र कुमार (बंटी पपनेजा) सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हाईवे पर डंपर का कहर, बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत

पत्रकार जगत ने दी श्रद्धांजलि

पत्रकारिता जगत से जहांगीर राजू, राजीव चावला, कंचन वर्मा, अल्तमश मलिक, हरपाल सिंह, विकास दाबड़ा, शिवम शर्मा, राज सक्सेना, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, शरद पांडे, ललित भंडारी, अंकित कुमार सहित कई पत्रकारों ने भी दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा विद्युत विभाग के एसडीओ ललित मोहन आर्य, स्वास्थ्य विभाग के भूपाल सिंह शाह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page