हल्द्वानी के कौस्तुभ भट्ट का दो राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए चयन, सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन में जीता रजत पदक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल, हल्द्वानी के होनहार तैराक कौस्तुभ भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक साथ दो राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। मेरठ में आयोजित सीबीएसई (CBSE) नॉर्थ ज़ोन तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के बाद उनका चयन सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वह भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कौस्तुभ की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 22 जुलाई से होगी सुधार परीक्षा, फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का सुनहरा मौका, 24 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

राज्य स्तर पर भी दिखाया दम

कौस्तुभ भट्ट ने इससे पहले उत्तराखंड राज्य जूनियर एवं सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए थे।

वहीं स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में उन्होंने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर कुल तीन पदक हासिल किए और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 40 सोलर प्रोजेक्ट रद्द, अब नई नीति के तहत होगा आवंटन

दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

विद्यालय के खेल प्रशिक्षक के.के. यादव ने बताया कि वर्ष 2026 में कौस्तुभ भट्ट का चयन दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। वह जयपुर में आयोजित स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता तथा भोपाल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने कहा कि कौस्तुभ ने अनुशासित प्रशिक्षण और लगातार मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है और उनसे राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल गेम्स में उत्तराखंड को दूसरा गोल्ड, रीना सेन ने जीता महिला केनाय सलालम प्रतियोगिता में पहला स्थान

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

कौस्तुभ भट्ट की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, खेल प्रशिक्षक के.के. यादव, तैराकी प्रशिक्षक पूनम सिरोला, अभिषेक जोशी, तरुण ठाकुली, महिंदर बोरा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page