पिथौरागढ़: थल के बल्याऊं गांव में दो मंजिला पुश्तैनी मकान जला, 65 लाख का नुकसान…बेटी की शादी की तैयारियां राख

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। थल तहसील के बल्याऊं गांव में दिवाली की रात एक दो मंजिला पुश्तैनी मकान आग की भेंट चढ़ गया। घर में रखी संपत्ति, आभूषण और जमा धन जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, परिवार को 65 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मकान का रखरखाव गांव के ही हयात सिंह मेहरा कर रहे थे। मंगलवार रात दीयों की पूजा और दिवाली की तैयारियों के लिए हयात सिंह अपने घर से करीब सौ मीटर दूर गए थे। इसी बीच मकान में अचानक आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: किच्छा में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बवाल, कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ बेहोश

भीषण आग ने मिनटों में मकान को घेर लिया। हयात सिंह और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आग के सामने किसी का बस नहीं चला। केवल गोठ में बंधे मवेशियों को बाहर निकालकर बचाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 23 दिसंबर

आग में छह बोरे धान, सात बोरे गेहूं, टीवी, पंखा, बिस्तर, बर्तन, कपड़े के साथ ही पांच तोला सोना, दस तोला चांदी के आभूषण और 90 हजार रुपये नगदी जलकर नष्ट हो गए।

हयात सिंह की बेटी का विवाह अगले महीने होना था। माता-पिता ने इसके लिए सालों से पूंजी जमा की थी और खरीदारी भी शुरू कर दी थी। अब परिवार को न केवल संपत्ति का नुकसान हुआ है, बल्कि विवाह की तैयारियां भी धरी रह गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 587 नर्सिंग अधिकारी भर्ती में बड़ा झटका...आयु सीमा में नहीं मिलेगी राहत, हाईकोर्ट पहुंचे अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजस्व उपनिरीक्षक सुमन भंडारी ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है, जबकि असली कारणों की जांच जारी है। नुकसान का विवरण तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page