रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर हादसा, वाहन पर बोल्डर गिरने से दो की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। लगातार बारिश से पहाड़ों पर मची तबाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सोमवार सुबह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनकटिया के पास एक यात्री वाहन पर भारी बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा वाहन जैसे ही मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में पहुंचा, अचानक ऊपर से चट्टानें टूटकर गिरीं। इनमें से एक विशाल बोल्डर सीधे वाहन के ऊपर आ गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: खनन कारोबारी से रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस ने बेतालघाट चौकी के सिपाही को रंगे हाथ दबोचा

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 13 दिसम्बर 2025

मृतकों के नाम
रीता (30), पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी
चंद्र सिंह (50), पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी

घायलों के नाम
नवीन सिंह रावत (35), पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी (रेफर)
ममता (29), पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी (रेफर)
प्रतिभा (25), पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नैनीताल में विकसित हो रही औषधीय हर्बल चाय, मिलेगा डायबिटीज और वायरल से छुटकारा

भारी बारिश के चलते भूस्खलन और मलबा आने से चारधाम यात्रा मार्गों पर लगातार खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे जोखिम वाले क्षेत्रों से गुजरते समय सतर्कता बरतें और मौसम विभाग के अलर्ट पर ध्यान दें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page