बठिंडा: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

खबर शेयर करें

बठिंडा। सोशल मीडिया पर ‘कमल कौर भाभी’ के नाम से चर्चित कंचन कुमारी हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों मोगा निवासी जसप्रीत सिंह मेहरू और तरनतारन निवासी निमनरजीत सिंह — को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरू अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एसएसपी अमनदीप कौंडल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने कमल कौर की हत्या अमृतपाल के कहने पर की। आरोपियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर कमल कौर युवाओं को गलत दिशा में ले जा रही थी। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं मानी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बनाया सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

9 जून को आरोपियों ने कमल कौर को एक शोरूम प्रमोशन का झांसा देकर बठिंडा बुलाया। रास्ते में कार खराब होने का बहाना बनाकर उसे एक गैराज में ले जाया गया, जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को उसी की कार में डालकर पार्किंग में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका ने मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ एक महीने के लिए टाला

धमकियों का पुराना इतिहास

करीब सात महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कमल कौर को धमकी देते हुए कहता है कि “यह लड़की सोशल मीडिया पर गंद फैला रही है और पंजाब के युवाओं को बिगाड़ रही है। इसके परिवार का कोई मरेगा तो फर्क नहीं पड़ेगा।”

यह भी पढ़ें 👉  12 घंटे में 1057 पुरुषों संग संबंध का दावा करने वाली बॉनी ब्लू बाली से डिपोर्ट, 10 साल का प्रतिबंध

अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट

हत्या से पहले 9 जून को कमल कौर ने अपनी आखिरी पोस्ट डाली थी, जिसमें उसने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा था – “नो लव, नो इमोशन… शक, शक, शक।” इसके बाद वह सोशल मीडिया से गायब हो गई थी।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल फरार मास्टरमाइंड अमृतपाल की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page