थाईलैंड के फुकेट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, 156 यात्रियों के साथ आपात लैंडिंग

खबर शेयर करें

फुकेट। थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-379 में बम की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। 156 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर उड़ान भर रहे इस विमान को आपातकालीन रूप से फुकेट एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह विमान फुकेट से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था। भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे और स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान ने अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा चक्कर लगाया और फिर करीब 20 मिनट बाद फुकेट में सुरक्षित लैंडिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: संस्कृत महाविद्यालय में नकल कराई, प्रभारी प्राचार्य पद से हटाए गए

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, सभी यात्री सुरक्षित

थाईलैंड के समाचार पोर्टल ‘नेशन थाईलैंड’ के मुताबिक, जैसे ही बम की धमकी की सूचना मिली, एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत एयरपोर्ट कंटिन्जेंसी प्लान (ACP) को सक्रिय कर दिया। फुकेट एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने सघन तलाशी अभियान चलाया।

फुकेट एयरपोर्ट अधिकारियों ने बयान जारी कर बताया कि, “सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। फिलहाल किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है और विमान को अलग स्थान पर पार्क कर जांच की जा रही है।”

यह भी पढ़ें 👉  त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग: दोपहिया पार्किंग में खाक हुए 200 से अधिक वाहन, यात्रियों में अफरा-तफरी

फ्लाइट का डेटा भी आया सामने

फ्लाइट ट्रैकर ‘Flightradar24’ के अनुसार, उड़ान भरने के बाद विमान ने अचानक दिशा बदली और समुद्र के ऊपर चक्कर लगाते हुए एयरपोर्ट की ओर लौटा। यह निर्णय पायलट और ग्राउंड कंट्रोल की त्वरित कार्रवाई से लिया गया।

जांच जारी, यात्रियों में दहशत

हालांकि यह धमकी सिर्फ चेतावनी थी या किसी शरारत का हिस्सा, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जांच एजेंसियां बम की धमकी की सत्यता की जांच में जुटी हैं। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए फुकेट एयरपोर्ट पर संचालन प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत, चलती गाड़ी से कूदने का दावा...कई सवालों के बीच जांच शुरू

यात्रियों को फिलहाल एयरपोर्ट पर ही रोककर पूछताछ और सुरक्षा जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने मामले की जांच में स्थानीय प्रशासन को पूरा सहयोग देने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page