उत्तराखंड: स्वतंत्रता दिवस पर परेड मैदान में लहराया तिरंगा, सीएम धामी ने किया शहीदों को नमन और वीर पुलिसकर्मियों का सम्मान…Video

खबर शेयर करें

देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया गया।

सेवा के आधार पर पदक पाने वाले पुलिसकर्मी
श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून; यागेश चंद्र, डीएसपी इंटेलिजेंस; विपिन चंद्र पाठक, इंस्पेक्टर जीआरपी; नरेंद्र सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर हरिद्वार; राकेश चंद्र भट्ट, एसआई सीआईडी देहरादून; अजय प्रकाश सेमवाल, लीडिंग फायरमैन देहरादून; और सुनीत कुमार, हेड कांस्टेबल देहरादून।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: 15 जून को कैंची धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

विशिष्ट कार्य के लिए पदक पाने वाले पुलिसकर्मी
शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी हरिद्वार; राजेंद्र सिंह खोलिया, इंस्पेक्टर पौड़ी गढ़वाल; कैलाश चंद्र भट्ट, इंस्पेक्टर देहरादून; मनोहर सिंह रावत, एसआई पौड़ी गढ़वाल; ओमकांत भूषण, एसआई पौड़ी गढ़वाल; दीपक कुमार, एएसआई पौड़ी गढ़वाल; गोपाल राम, हेड कांस्टेबल पौड़ी गढ़वाल; अमरजीत, कांस्टेबल पौड़ी गढ़वाल; राहुल, कांस्टेबल पौड़ी गढ़वाल; सोहेल अहमद, रिक्रूट कांस्टेबल 40वीं वाहिनी पीएसी; स्नेहा तड़ियाल, एसआई चमोली; वरिंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल हरिद्वार; और रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल आईआरबी द्वितीय।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तेज रफ्तार कार ने तीन मजदूरों को कुचला, पुलिसकर्मी चालक फरार, एक की हालत नाजुक

सीएम आवास व भाजपा कार्यालय में भी कार्यक्रम
मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास पर भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। धराली व अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के पुनर्वास का आश्वासन दिया।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ी है और देश में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उत्तराखंड में नवनिर्माण व पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने आगामी 25 वर्षों के विकास लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सदभव रौतेला ने राज्य शतरंज में मारी बाजी, नेशनल के लिए चयनित

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page