पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री धामी ने कहा-यह कायरता की पराकाष्ठा

खबर शेयर करें

देहरादून/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। पूरे देश में इस अमानवीय कृत्य की निंदा की जा रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। उन्होंने इस आतंकी हमले को अमानवीय बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकसंतप्त परिवारों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh: बंगापानी-मदकोट मार्ग पर खाई में गिरी कार, सेना के जवान समेत तीन युवकों की मौत

इधर, जम्मू-कश्मीर सरकार ने हमले के बाद पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से चौबीसों घंटे चलने वाली आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू कर दी है। अनंतनाग जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि पर्यटक किसी भी सहायता या जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 01932-222337, 77808-85759, 96979-82527, 60063-65245

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: छठी कक्षा के छात्र का घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

साथ ही, श्रीनगर में भी एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से पर्यटकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर हैं:
📞 0194-2457543, 0194-2483651, 70060-58623

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हर जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी एयर सेवा, लैंसडाउन-आदि कैलाश भी होंगे एयर नेटवर्क से जुड़े

प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा किया गया है तथा पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page