दर्दनाक हादसा: मायके न भेजने पर महिला ने लगाई आग, दम घुटने से दो मासूम बेटियों की मौत

खबर शेयर करें

शामली (उत्तर प्रदेश)। शामली के मोहल्ला आल दरमियान में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में उसकी दो मासूम बेटियों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई है।

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय अनीता ने कथित तौर पर मायके न भेजे जाने से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया। घटना के समय उसका पति जसविंदर उर्फ जस्सी पानीपत में काम पर गया हुआ था। घर में अनीता, उसकी सास और बच्चे मौजूद थे। सुबह करीब 11 बजे मकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर दी बधाई

पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और आग पर काबू पाया। अंदर चारपाई पर अनीता गंभीर रूप से झुलसी मिली, जबकि उसकी बेटियां वंदना (6) और जसप्रीत (डेढ़ साल) बेड पर मृत अवस्था में पाई गईं। प्रारंभिक जांच में दोनों बच्चियों की मौत दम घुटने से होना सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर भड़का तनाव, ईरान की फायरिंग से वैश्विक ऊर्जा संकट गहराया

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। अनीता तीन दिन पहले ही मायके से लौटी थी और दोबारा वहां जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि महिला ने गैस सिलिंडर से गैस लीक कर माचिस से आग लगा ली।

परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच करीब 20 महीनों से अनबन चल रही थी और पहले भी महिला आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 की मौत, कई घायल

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और पूरे घटनाक्रम ने इलाके में शोक और सनसनी फैला दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page