मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा एनआईए की हिरासत में, कुरान, कलम और कागज़ की मांग की

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता और भगोड़े आतंकी तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ लगातार जारी है। पाकिस्तान कनेक्शन और आतंकी नेटवर्क को लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इसी बीच राणा ने एनआईए मुख्यालय में अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगों की एक सूची रखी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा ने जांच एजेंसी से कुरान, कलम और कागज़ मुहैया कराने की अपील की है। एक अधिकारी ने बताया कि राणा एनआईए मुख्यालय में रोज़ाना पांच बार की नमाज अदा कर रहा है। उसकी मांग पर विचार करते हुए उसे कलम और कागज दिए गए हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि वह खुद को किसी प्रकार की हानि न पहुंचा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ऑस्कर में भारत की शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ रह गई पीछे, ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने जीता अवॉर्ड

अधिकारियों का कहना है कि राणा को किसी प्रकार की विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है। उसे सिर्फ एक सामान्य कैदी के तौर पर ही व्यवहार किया जा रहा है और कानून के दायरे में रहते हुए सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: देहरादून में कॉलेज विवाद बना जानलेवा, बीटेक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि तहव्वुर राणा को भारत लाने के लिए सरकार को अमेरिका में लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। उसने अपने प्रत्यर्पण पर कई बार रोक लगवाने की कोशिश की, लेकिन अंततः भारतीय एजेंसियों को सफलता मिली और उसे भारत लाया गया। अब एनआईए उसके खिलाफ आतंकवाद से जुड़े मामलों में सबूत इकट्ठा करने और उसके गुनाहों की पूरी पड़ताल करने में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  BJP पर अभिजीत दीपके के गंभीर आरोप, बोले- ‘पार्टी में शामिल होने का बनाया गया दबाव, परिवार को मिली धमकियां’

You cannot copy content of this page