मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा एनआईए की हिरासत में, कुरान, कलम और कागज़ की मांग की

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता और भगोड़े आतंकी तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ लगातार जारी है। पाकिस्तान कनेक्शन और आतंकी नेटवर्क को लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इसी बीच राणा ने एनआईए मुख्यालय में अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगों की एक सूची रखी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा ने जांच एजेंसी से कुरान, कलम और कागज़ मुहैया कराने की अपील की है। एक अधिकारी ने बताया कि राणा एनआईए मुख्यालय में रोज़ाना पांच बार की नमाज अदा कर रहा है। उसकी मांग पर विचार करते हुए उसे कलम और कागज दिए गए हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि वह खुद को किसी प्रकार की हानि न पहुंचा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नई टिहरी में मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा मलबा और पानी

अधिकारियों का कहना है कि राणा को किसी प्रकार की विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है। उसे सिर्फ एक सामान्य कैदी के तौर पर ही व्यवहार किया जा रहा है और कानून के दायरे में रहते हुए सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले की आशंका, ट्रम्प ने दी सैन्य कार्रवाई के संकेत

गौरतलब है कि तहव्वुर राणा को भारत लाने के लिए सरकार को अमेरिका में लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। उसने अपने प्रत्यर्पण पर कई बार रोक लगवाने की कोशिश की, लेकिन अंततः भारतीय एजेंसियों को सफलता मिली और उसे भारत लाया गया। अब एनआईए उसके खिलाफ आतंकवाद से जुड़े मामलों में सबूत इकट्ठा करने और उसके गुनाहों की पूरी पड़ताल करने में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page