हल्द्वानी में अवैध मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, कई मदरसे सील

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने रविवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान कई मदरसों को सील किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फिलीपींस में धरती का प्रचंड कंपन: 7.8 तीव्रता के भूकंप से दहशत, सुनामी अलर्ट के बाद तटीय इलाकों में हड़कंप

अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने बिना पंजीकरण संचालित हो रहे मदरसों की जांच की। जांच के उपरांत नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर मदरसों को सील कर दिया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: आवासीय जमीन पर चला रहे थे रेस्टोरेंट, DM रयाल का सख्त एक्शन-पट्टा निरस्त, जमीन सरकार के नाम

प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से संचालित किसी भी संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव फिर टले, प्रदेश की पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page