हल्द्वानी में ‘स्टॉप डायरिया’ व ‘वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक’ अभियान का शुभारंभ

खबर शेयर करें

सीएमओ डॉ. एच.सी. पंत ने की शुरुआत, बच्चों को बांटा गया ओआरएस

हल्द्वानी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में शुक्रवार को ‘स्टॉप डायरिया’ और ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों को ओआरएस का वितरण किया गया तथा उपस्थित महिलाओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता भंडारी ने बताया कि हर वर्ष 1 से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करना और कार्यस्थल पर भी इसके लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि मां का पहला दूध ‘कोलेस्ट्रम’ नवजात के लिए अमृत समान है और इसे जन्म के एक घंटे के भीतर ही देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Weather : उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम...28-29 अप्रैल को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को उनके स्तनपान संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाना जरूरी है ताकि वे बिना असुविधा के अपने बच्चों को दूध पिला सकें। उन्होंने बताया कि नवजात को छह माह तक केवल स्तनपान कराने की सलाह दी जाती है। इसके बाद पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

उन्होंने बताया कि डायरिया से होने वाली बाल मृत्यु दर को रोकने के उद्देश्य से ‘इंटेंसिव डायरिया कंट्रोल फोर्टनाइट’ (IDCF) अभियान को अब ‘स्टॉप डायरिया’ के रूप में शुरू किया गया है। यह पहल ओआरएस और जिंक के उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में मिला बर्ड फ्लू का पहला मामला, पशुपालन विभाग अलर्ट

जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करना और स्वच्छ जल-स्नान व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सके।

कार्यक्रम का संचालन मदन मेहरा ने किया। इस मौके पर डॉ. ब्रजेश बिष्ट, डॉ. दिनेश कोहली, नंदन काण्डल, हेम जलाल, सरयू नंदन जोशी, तंनुज तिवारी, दीपिका तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, विनोद सुयाल व बसंती सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page