लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके में रविवार सुबह हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। घनी आबादी के बीच चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका इतना जबरदस्त हुआ कि फैक्ट्री की छत पलभर में ढह गई। चारों ओर धुएं और मलबे के बीच चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसा: घने कोहरे में ट्रक ने कार को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका के चलते SDRF की टीम भी मौके पर बुलाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई ड्रग्स केस में बड़ा अपडेट: 252 करोड़ के रैकेट की जांच में ओरी को पुलिस का समन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे आलम, उनकी पत्नी और उनके दो बेटों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घनी आबादी के बीच पटाखा फैक्ट्री कैसे चल रही थी। फिलहाल मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

You cannot copy content of this page