निकाय चुनाव: आपत्तियों का निपटारा पूरा, इस सप्ताह लागू हो सकती है आचार संहिता

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में मेयर, अध्यक्ष और वार्डों की आपत्तियों का निपटारा रविवार देर रात तक पूरा कर लिया गया। शहरी विकास निदेशालय ने सभी जिलों से रिपोर्ट मंगाकर शासन को भेज दी है। अब शासन इन रिपोर्टों का अध्ययन कर निकायों की अंतिम अधिसूचना जारी करेगा। संभावना है कि इस सप्ताह प्रदेश में आचार संहिता लागू हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: शुद्धिकरण विवाद पर किच्छा में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च, भाजपा पर जातीय भेदभाव का आरोप

शनिवार और रविवार को शहरी विकास निदेशालय में युद्धस्तर पर काम चला। मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण से जुड़ी आपत्तियों का निपटारा कर रिपोर्ट तैयार की गई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव का प्रस्ताव भेजा जाएगा। आयोग चुनाव कार्यक्रम तैयार कर शासन को भेजेगा। माना जा रहा है कि इस सप्ताह के भीतर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में होटल कारोबारी पर सरेराह फायरिंग, दो गोलियां लगने से हालत गंभीर

मुख्य बिंदु:

  • सभी जिलों की आपत्तियों का निपटारा पूरा।
  • रिपोर्ट शासन को सौंपी गई।
  • इस सप्ताह अधिसूचना जारी होने की संभावना।
  • आचार संहिता लागू होने की तैयारी।
यह भी पढ़ें 👉  Nainital: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार, काठगोदाम के पास पुलिस ने दबोचा...पत्नी पर शक बना खूनी वारदात की वजह

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब जनता की निगाहें चुनावी शंखनाद पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page