मणिपुर में सुरक्षाबलों ने UKNA के चार उग्रवादियों को किया ढेर, इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी

खबर शेयर करें

चुराचांदपुर (मणिपुर)। सुरक्षाबलों ने मंगलवार तड़के मणिपुर के चुराचांदपुर ज़िले में प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कूकी नेशनल आर्मी (UKNA) के चार उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। संयुक्त सर्च ऑपरेशन खानपी गांव के पास सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, इलाके में उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मुठभेड़ में पहले तीन उग्रवादी मारे गए, जबकि बाद में एक और के मारे जाने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में भूकंप के दो झटकों से दहशत, वरुणावत पर्वत से गिरा मलबा

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कई उग्रवादी घायल हुए हैं, वहीं कुछ मौके से फरार होने में सफल रहे। भागे हुए उग्रवादियों की तलाश में इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  झंडेवाला मंदिर दरगाह ध्वस्तीकरण के विरोध में हल्द्वानी मंडल का जोरदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि मणिपुर में शांति बहाली के प्रयासों के तहत कई कूकी और जोमी उग्रवादी संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन UKNA ने इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया था। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के बाद जारी बयान में कहा है कि ऑपरेशन के दौरान किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला क्रिकेट में भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका का 5-0 से सूपड़ा साफ, हरमनप्रीत की कप्तानी पारी बनी जीत की नींव
Ad

You cannot copy content of this page