अल्मोड़ा जिला अस्पताल में संजय पाण्डे की जोरदार पहल, मरीजों के लिए बड़े फैसले

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की उपस्थिति में कई सुधारात्मक निर्णय लिए गए। बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र पंत, अपर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

संजय पाण्डे ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मरीजों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। प्रशासन ने उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कई सुधारों को लागू करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रिश्वत प्रकरण में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बर्खास्त

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:

निर्देशात्मक चार्ट प्रणाली – मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में स्पष्ट दिशा-निर्देश वाले चार्ट लगाए जाएंगे।

सैनिटाइजेशन प्रणाली – अस्पताल के महत्वपूर्ण हिस्सों को नियमित रूप से सैनिटाइज करने की अनिवार्य व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध मजारों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तीन रिजॉर्ट में की गई कार्रवाई

नर्सिंग स्टाफ का व्यवहार सुधार – मरीजों और उनके परिजनों के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए।

अटेंडेंट रूम का निर्माणदूर-दराज से आने वाले तीमारदारों के लिए विशेष अटेंडेंट रूम बनाने की योजना को मंजूरी दी गई।

कलर डॉपलर मशीनउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से तत्काल मशीन उपलब्ध कराने हेतु पत्र भेजा जाएगा।

ईएनटी ओपीडी माइक्रोस्कोप – ईएनटी मरीजों के लिए माइक्रोस्कोप सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण मानसून सत्र दो दिन में ही समाप्त, हंगामे के बीच 9 विधेयक और 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पास

ई-ओपीडी सुविधा – जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन नहीं है, उनके लिए अस्पताल स्वयं मेडिकल पर्ची का प्रिंट उपलब्ध कराएगा।

यह बैठक अस्पताल प्रशासन और सामाजिक संगठनों के समन्वय का एक सकारात्मक कदम साबित हुई। प्रशासन ने सभी निर्णयों को शीघ्र लागू करने का भरोसा दिलाया, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page