रामनगर: 30 जून से बंद होगी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी, 15 जून से रात्रि विश्राम पर भी रोक

खबर शेयर करें

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 30 जून से जंगल सफारी पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। वन विभाग ने मानसून सीजन के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। 15 जून से पर्यटक किसी भी जोन में रात्रि विश्राम नहीं कर सकेंगे।

कॉर्बेट प्रशासन के अनुसार मानसून के दौरान जंगलों में बहने वाले नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। इसी वजह से हर साल की तरह इस बार भी रिजर्व के जोनों को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन की नापजोख के एवज में मांगी थी रकम

ढिकाला जोन में 14 जून को नाइट स्टे की अंतिम अनुमति दी जाएगी, जबकि 15 जून से यहां डे विजिट और रात्रि विश्राम दोनों बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा बिजरानी, दुर्गादेवी, सीतावनी, भंडारपानी, कालाढूंगी स्थित कॉर्बेट फॉल और बराती रौ जोन 30 जून से पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: फर्जी नशा मुक्ति केंद्र की बड़ी लापरवाही...नाबालिग वेंटिलेटर पर, संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हालांकि मानसून सीजन में ढेला, झिरना और गर्जिया जोन में सीमित संख्या में डे सफारी की अनुमति बनी रहेगी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि 15 नवंबर से सभी जोनों में पर्यटन गतिविधियां दोबारा शुरू होंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शासकीय धन गबन मामले में दोषी लिपिक को पांच साल की सश्रम कैद, कोर्ट ने लगाया दस हजार का जुर्माना

You cannot copy content of this page