Haldwani: फर्जी नशा मुक्ति केंद्र की बड़ी लापरवाही…नाबालिग वेंटिलेटर पर, संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जनपद में अवैध रूप से संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां इलाज के नाम पर भर्ती एक नाबालिग की हालत बेहद नाजुक हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्र संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विठोरिया निवासी जया अधिकारी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र शुभम अधिकारी नशे की लत से ग्रसित था। उपचार के लिए उसे करीब दो माह पूर्व “संकल्प नशा मुक्ति समिति” में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ों में झमाझम बारिश और बर्फबारी से जन्नत सा नजारा, ठंड बढ़ी

परिजनों के अनुसार, 21 तारीख को मुलाकात के दौरान शुभम सामान्य स्थिति में था, लेकिन उसी दिन बाद में सूचना मिली कि वह अचानक बेहोश हो गया है। जब परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे तो वहां नशा मुक्ति केंद्र का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। डॉक्टरों ने जांच में बताया कि किशोर की किडनी और लीवर गंभीर रूप से प्रभावित हैं और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाला कार्यभार, कहा– नशा और ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगा फोकस

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि संबंधित नशा मुक्ति केंद्र बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था और नाबालिग को अवैध रूप से वहां रखकर उपचार किया जा रहा था, जिसमें गंभीर लापरवाही बरती गई।

इस आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 50/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 तथा मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 की धारा 87/108 के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री के पति के बयान से फिर घिरी बीजेपी, वायरल वीडियो पर माफी के साथ दी सफाई

पुलिस ने मामले में केंद्र संचालिका आयुषी कपिल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन और पुलिस अब ऐसे अवैध नशा मुक्ति केंद्रों की जांच तेज करने की तैयारी में है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page