पंजाबी वूमेंस क्लब के आयोजन में महिलाओं ने दिखाया हुनर और आत्मविश्वास, गायिका वैशाली के गीतों पर जमकर थिरकीं प्रतिभागी
हल्द्वानी। पंजाबी वूमेंस क्लब की ओर से नैनीताल रोड स्थित द हट गार्डन रेस्टोरेंट में पंजाबी करवाचौथ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूजा बग्गा को ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’ के खिताब से नवाजा गया। आयोजन के दौरान सभी प्रतियोगियों को विशेष उपहार भी प्रदान किए गए।
विभिन्न श्रेणियों में महिलाओं को मिले खिताब
उत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रश्मि राजपाल को ‘बेस्ट ड्रेस्ड लेडी’, नीतू साहनी को ‘स्मार्ट लेडी ऑफ द इवनिंग’, एकता वर्मा को ‘बेस्ट रैंप वॉक’, ज्योति गिरधर को ‘बेस्ट हेयरस्टाइल’ और हीना सडाना को ‘पंजाबी पटोला’ के खिताब से सम्मानित किया।
इसी क्रम में इदिक्षा अरोड़ा को ‘फैशनिस्टा ऑफ द डे’, रूबी साहनी को ‘मोस्ट एंथुजियास्टिक लेडी’, भूमिका बांगा को ‘बैंगल क्वीन’, अर्चना गुलाटी को ‘बेस्ट करवाचौथ लुक’ और आकांक्षा सूरी को ‘मोस्ट कॉन्फिडेंट लेडी’ का खिताब मिला। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. मनमीत कौर, डॉ. स्वाति सिंघल और डॉ. श्रुति जोशी शामिल रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में पारुल ने मारी बाजी
कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पारुल ने प्रथम, प्रियंका भट्ट ने द्वितीय और सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का निर्णय प्रॉभलीन वर्मा और प्रिया ढींगरा ने किया।
वैशाली के गीतों पर झूमीं महिलाएं
कार्यक्रम में गायिका वैशाली के गीतों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। पंजाबी गीतों की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। संगीत, मनोरंजन और प्रतियोगिताओं से सजे इस आयोजन में करवाचौथ का उल्लास देखने को मिला।
क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने किया सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, महामंत्री ऐमा साहनी, संरक्षक रश्मि राजपाल, रीना मानसेरा, कन्नी मल्होत्रा, संगीता गांधी, अर्चना गुलाटी, नीति थरेजा, डॉली खानेजा, प्रीति राजपाल, संजू अरोड़ा, सुरभि राजपाल, एकता वर्मा, पूनम कोयात्रा, किरण खन्ना, अर्चना जुनेजा, बबीता जुनेजा, किरण कक्कड़, सीमा खंडूजा, प्रिया गिरधर, सीमा बत्रा, आंचल खन्ना सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

