उत्तराखंड: रजत जयंती उत्सव में पीएम मोदी देंगे 10 हजार करोड़ की सौगात

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने जा रहे रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। नौ नवंबर को देहरादून के एफआरआई मैदान में होने वाले इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को करोड़ों की सौगात देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  "ये दशक उत्तराखंड का है", हर्षिल में बोले पीएम मोदी

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके लिए नियोजन विभाग सभी विभागों की परियोजनाओं की स्क्रीनिंग और समीक्षा में जुटा है, ताकि धरातल पर उतरने वाली योजनाओं को समारोह में शामिल किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: छात्र की आत्महत्या मामले में नया मोड़...प्रेमजाल, ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना के आरोप, युवती समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सचिव मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर प्रदेश को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: इसी वर्ष होगी बड़ी जात, 5 सितंबर को कुरुड़ से कैलाश के लिए विदा होंगी मां नंदा

प्रदेश सरकार की मंशा है कि यह समारोह राज्य की 25 साल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए ‘नए उत्तराखंड’ के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page