भीमताल में दर्दनाक हादसा: मुसाताल ताल में नहाते वक्त डूबे दो एयरफोर्स कर्मी, शव बरामद

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में दो एयरफोर्स कर्मियों की ताल में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले।

सीओ प्रमोद साह ने बताया कि पठानकोट (पंजाब) एयरफोर्स स्टेशन में तैनात आठ दोस्त घूमने के इरादे से भीमताल के मुसाताल क्षेत्र पहुंचे थे। इनमें चार युवक और चार युवतियां शामिल थीं। घूमने के दौरान चार युवक—प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र ताल में नहाने उतर गए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: वडोदरा यार्ड रीमॉडलिंग के चलते लालकुआं-वडोदरा स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव

नहाते समय अचानक बीच ताल में पानी गहरा होने के कारण प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे। साथ मौजूद साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे के प्रयासों के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन, मेघालय को सौंपी गई 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी

सीओ साह ने बताया कि मृतक दोनों युवक एयरफोर्स के जवान थे और अपने दोस्तों के साथ छुट्टी पर आए हुए थे। हादसे की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आपातकालीन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, अफसरों को किया अलर्ट, राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश...देखें Video

पुलिस ने पर्यटकों से की सतर्कता बरतने की अपील
पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों से तालों और जलस्रोतों में नहाने से पहले सतर्कता बरतने और गहराई के बारे में जानकारी लेकर ही जल में प्रवेश करने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page