Nainital: जनपद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

नैनीताल। जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 9 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग ने जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। वर्तमान में भी जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। ऐसे हालात में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 4 अगस्त को रहेंगे बंद

आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जुलाई को बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश की अवहेलना या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पहली रेल यात्रा बनी आफत...घबराए भाइयों से ट्रेन में छूटी 82 वर्षीय बीमार मां, बदायूं में सकुशल मिली

जिला प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से परहेज करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा जिले का मनान स्वास्थ्य केंद्र बना पहला एनक्वास प्रमाणित ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’
Ad

You cannot copy content of this page