मकर संक्रांति पर मातम: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

खबर शेयर करें

नर्मदा स्नान को निकले श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 12 घायल, कई की हालत गंभीर

भोपाल। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खुशियों के बीच भोपाल के बैरसिया इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पिकअप (लोडिंग वाहन) और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  UPSC CSE 2025 Result: अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 958 उम्मीदवार सिविल सेवाओं के लिए चयनित

Tragic Road Accident in Bairasia: पुलिस के अनुसार, विदिशा जिले के सिरोंज थाना क्षेत्र निवासी अहिरवार परिवार के 15 लोग मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदापुरम में नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे। श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा लोडिंग वाहन जब बैरसिया के ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी भीषण टक्कर हो गई। लोडिंग वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त संदेश, पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय चालों को करारा झटका

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन के क्षतिग्रस्त होने से कई घायल और मृतक अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। इस हादसे में लक्ष्मीबाई अहिरवार, बबली बाई, हरि बाई, दीपक और मुकेश अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों में अहिरवार परिवार के सूरज, विनीता, पुनीत, मोनिका, महक, नूरी बाई, लल्लू, प्रदीप और ज्योति शामिल हैं, जिनका बैरसिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो लोग भी हादसे में घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को हेल्थ प्रोफाइल अपलोड करना अनिवार्य

घटना की सूचना मिलते ही देर रात बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। बैरसिया थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page