हाईवे पर स्टंटबाजी पड़ी भारी: थार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर खतरनाक स्टंट कर अपनी और आम जनता की जान जोखिम में डालने वाले थार चालक के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 19 दिसंबर 2025 की रात वाहन संख्या UK06BC7200 (थार) से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने संबंधित चालक का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी ने जांच कर वाहन चालक की पहचान ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह, निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के रूप में की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 119 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद 20 दिसंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चालक को हिरासत में लिया। खतरनाक और उतावलेपन से वाहन चलाने के आरोप में थार वाहन को सीज कर दिया गया, साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी अमल में लाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नैनीताल समेत कई जिलों में बंटेंगे खनन पट्टे, ई-निविदा प्रक्रिया शुरू

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक मार्गों पर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिजली दर बढ़ोतरी पर जनसुनवाई 18 फरवरी से, इन चार शहरों में होगी सुनवाई

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर लगातार बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page