देहरादून: सैर के दौरान शिक्षिका पर गिरी पार्क की दीवार, मौके पर मौत

खबर शेयर करें

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर खुर्द स्थित एक पार्क में मंगलवार शाम टहल रही शिक्षिका पर अचानक दीवार गिर पड़ी। हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : उच्च शिक्षा में बेहतरीन कार्य कर रहे प्रो. राजेश पालीवाल : हेमंत दिवेदी

पुलिस के मुताबिक, शाम को कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि अजबपुर खुर्द के पार्क में एक महिला पर दीवार गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को कनिष्क अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास नाकाम रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: नेस्ले इंडिया का दमदार प्रदर्शन...पहली तिमाही में बिक्री 25.4% बढ़कर ₹6,363 करोड़, मुनाफे में 47.9% का उछाल

मृतका की पहचान विजयलक्ष्मी (50) पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी 14 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, अजबपुर कला, देहरादून के रूप में हुई है। वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

You cannot copy content of this page