दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, आनंद विहार में AQI 409 पहुंचा

खबर शेयर करें

राजधानी में प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’, विशेषज्ञों ने दी मास्क पहनने की सलाह

नई दिल्ली। दिवाली के बाद से राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 409 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें 👉  सिविल अस्पताल में मानवता शर्मसार, महिला शौचालय के कमोड में फंसा मिला नवजात का शव

सीपीसीबी की रिपोर्ट बताती है कि लोधी रोड क्षेत्र का एक्यूआई 325 तक पहुंच गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में शामिल है। प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए यहां पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, आईटीओ इलाके में एक्यूआई 359 दर्ज किया गया है, जो भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आरएसएस जिला कार्यवाहक के बेटे ने की आत्महत्या, वीडियो में बताई वजह

इंडिया गेट के आसपास सुबह के समय घनी धुंध छाई रही और यहां का एक्यूआई 319 दर्ज किया गया, जबकि एम्स क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 276 रहा, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस स्तर का प्रदूषण फेफड़ों और हृदय संबंधी बीमारियों को बढ़ा सकता है। उन्होंने नागरिकों को घर से बाहर निकलते समय एन-95 मास्क पहनने और सुबह की सैर से परहेज करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वैलेंटाइन डे पर खूनी अंजाम: कार में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, गोली मारकर हत्या और फिर आत्महत्या की आशंका

बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 279 दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को यह 294 रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 4 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए फिलहाल प्रदूषण से राहत की उम्मीद कम है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page