तरबूज खाने के बाद बिगड़ी परिवार की तबीयत, युवती की मौत से गांव में सनसनी

खबर शेयर करें

बिजनौर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेरनगर नरैनी में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी डॉ. जिया उल रहमान ने बुधवार दोपहर अपनी पत्नी और पुत्री मुस्कान के साथ तरबूज खाया था। तरबूज खाने के कुछ देर बाद ही तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तत्काल बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  जापान के H3 रॉकेट को झटका: नेविगेशन सैटेलाइट ‘मिचिबिकी-5’ तय कक्षा में नहीं पहुंच पाया

बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद मुस्कान की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मुस्कान का कुछ समय पहले ही निकाह तय हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रंप-पुतिन वार्ता: यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर बनी सहमति

घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर युवती की मौत का कारण क्या था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत तरबूज खाने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

यह भी पढ़ें 👉  को-ऑपरेटिव डिविडेंड आय पर 3 साल की टैक्स छूट, एमएसएमई और किसानों को मिलेगा बढ़ावा

मामले में युवती का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। वहीं कोतवाली देहात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी जुटाकर जांच कराई जाएगी।

उधर, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page