टेक-ऑफ के बाद तकनीकी खराबी: दिल्ली–मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को वापस उतारना पड़ा, सभी यात्री सुरक्षित

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई-887 में सोमवार को टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिले, जिसके बाद विमान को एहतियातन दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारना पड़ा। फ्लाइट क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन करते हुए तत्काल लौटने का निर्णय लिया।

एयर इंडिया के अनुसार, विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों व क्रू सदस्यों को सकुशल विमान से बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और इंजीनियरिंग टीम आवश्यक निरीक्षण में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसले...CNG को ग्रीन सेस में राहत जारी, हाइब्रिड वाहनों की छूट खत्म, उपनल कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का रास्ता साफ

विमान की लैंडिंग के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही, यात्रियों को उनके गंतव्य मुंबई तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर विवाद...22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई फ्लाइट एआई-887 के क्रू ने तकनीकी समस्या के चलते उड़ान के तुरंत बाद वापस लौटने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कक्षा 1 से 8 तक के पाठ्यक्रम में अगले सत्र से 30% बदलाव, नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार होगी नई रूपरेखा

प्रवक्ता ने इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि एयर इंडिया यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page