गदरपुर: नाहल नदी में डूबी मासूम महक, 60 घंटे बाद झाड़ियों में फंसा मिला शव

खबर शेयर करें

गदरपुर। नाहल नदी में बही आठ वर्षीय मासूम महक का शव 60 घंटे की तलाश के बाद सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव बांस की झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  1 अप्रैल से बदल जाएंगे टैक्स के नियम: नया इनकम टैक्स एक्ट लागू, ITR की डेडलाइन बढ़ी, F&O ट्रेडर्स पर STT का बोझ

बीते शुक्रवार को ग्राम डोंगपुरी निवासी तौफीक अहमद की आठ वर्षीय बेटी महक पास में बहने वाली नाहल नदी के किनारे बेर तोड़ने के दौरान पानी में बह गई थी। महक के पानी में डूबने की जानकारी होने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। तेज बहाव में बह जाने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चार दिसंबर से बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

परिजनों की सूचना पर पुलिस और राहत-बचाव दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम ने तीन दिनों तक लगातार खोजबीन जारी रखी और सोमवार सुबह बच्ची का शव बांस की झाड़ियों में फंसा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे की धूम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल

शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन ने लोगों से बरसाती नदियों और जल स्रोतों के समीप सतर्कता बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page