Haldwani: ‘वननेस वन’ से हरित भविष्य की ओर संत निरंकारी मिशन, 23 अगस्त को होगा वृक्षारोपण

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: बाबा हरदेव सिंह जी का संदेश ‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक है’ पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानव चेतना को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाने की प्रेरणा देता है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए संत निरंकारी मिशन की ओर से ‘वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की इस पहल के तहत 23 अगस्त को सुबह 6 से 9 बजे तक हल्दुचौड़ हल्द्वानी ब्रांच की ओर से लालकुआं नगर वन क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। देशभर में भी 630 से अधिक स्थानों पर अभियान आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: दुग्ध उत्पादकों के लिए खुशखबरी, 15 अप्रैल से प्रति लीटर दूध पर मिलेंगे दो रुपये अधिक

अगस्त 2021 में शुरू हुई ‘वननेस वन’ पहल का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है। अभियान के माध्यम से प्रकृति के साथ आत्मीय संबंध को मजबूत करने, पर्यावरण संरक्षण को जीवन-मूल्य बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं संतुलित वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में अब तक करीब 350 वृक्ष समूह स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं 600 से अधिक ‘वननेस वन’ स्थलों पर श्रद्धालु और सेवादार लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आज भी 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

इस वर्ष 23 अगस्त को देशभर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 630 स्थानों पर एक साथ अभियान आयोजित किया जाएगा। मिशन के अनुसार, इस दौरान लाखों श्रद्धालु और स्वयंसेवक सहभागिता करते हुए करीब 10 लाख पौधे लगाएंगे।

मिशन की ओर से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल पर भी जोर दिया जा रहा है। लगाए गए पौधों को तीन से पांच वर्षों तक नियमित संरक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वे विकसित होकर छोटे सघन वनों का रूप ले सकें। इससे स्थानीय जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला बैराज से कूदकर व्यापारी ने की आत्महत्या, शव बरामद

संत निरंकारी मिशन का कहना है कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव के दौर में पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘वननेस वन’ अभियान इसी भावना के साथ लोगों को प्रकृति के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य तैयार करने का संदेश दे रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page