वृंदावन में बड़ा हादसा: केसी घाट पर नाव पलटी, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

खबर शेयर करें

वृंदावन। उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित केसी घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव में सवार करीब 25 श्रद्धालु नदी में डूब गए। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जस्टिस सूर्यकांत आज लेंगे भारत के 53वें CJI के रूप में शपथ, संघर्ष से शिखर तक का प्रेरक सफर

दुर्भाग्यवश इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई और बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। गोताखोर अभी भी नदी में लापता लोगों और डूबी नाव की तलाश कर रहे हैं। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा होने से राहत कार्य में बाधा आ रही है, जिस पर प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  अमरनाथ यात्रा के बीच आतंकी खतरे पर हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने बदली रणनीति...भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर

जांच में सामने आया है कि श्रद्धालुओं का एक बड़ा दल लुधियाना और मुक्तेश्वर से आया था, जिसमें करीब 150 लोग शामिल थे। हादसे का शिकार हुए लोग इसी दल का हिस्सा बताए जा रहे हैं। नाव एक निजी नाविक की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, भारतीय सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page