दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

जनसुनवाई के दौरान घुसा युवक, अपशब्द बोले और किया वारदात

नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक युवक अचानक सीएम पर झपटा और अपशब्द बोलते हुए हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ईरान का तेल लेंगे, जरूरत पड़ी तो खर्ग द्वीप पर कब्जा’, ट्रंप के बयान पर मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फौरन आरोपी को दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार हमलावर की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, उसने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज सौंपे और उसके बाद हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एअर इंडिया विमान हादसे पर बड़ा खुलासा, बोइंग 787 में पहले से थीं गंभीर तकनीकी खामियां

घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमले की कड़ी निंदा की है। वहीं पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि आरोपी जनसुनवाई में कागज लेकर पहुंचा था और अचानक ऊंची आवाज़ में अपशब्द कहने लगा।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  WhatsApp ला रहा दो बड़े फीचर, प्रोफाइल फोटो पर दिखेगा ऑनलाइन स्टेटस...बैकअप मैनेज करना होगा आसान

You cannot copy content of this page