एयर इंडिया हादसा: एकमात्र जीवित बचे यात्री ने सुनाया दिल दहला देने वाला मंजर

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 के भयावह हादसे में जहां 242 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति का जीवित बचना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत की पुष्टि हो चुकी है।

विश्वास कुमार रमेश नामक यह शख्स फ्लाइट में 11-ए सीट पर बैठा था और लंदन जा रहा था। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाजरत विश्वास ने बताया, “उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद जोरदार आवाज आई और देखते ही देखते विमान नीचे गिरने लगा। सब कुछ बहुत तेजी से हुआ। जब होश आया तो मैं खुद को लाशों के बीच घिरा पाया। मैं घबरा गया, किसी तरह उठा और बाहर की ओर दौड़ा। चारों तरफ सिर्फ मलबा और चीख-पुकार थी।”

40 वर्षीय विश्वास के सीने, आंख और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और मानसिक रूप से वे गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महाराष्ट्र के ठाणे में दर्दनाक सड़क हादसा...सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन, 9 लोगों की मौत, 3 घायल

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विमान के टुकड़े एयरपोर्ट की दीवार, कार्गो कार्यालय और आसपास के इलाकों में बिखरे मिले। हादसे के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द: दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की बनी मजबूत संभावना

सरकार द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है।

You cannot copy content of this page