75 साल के दूल्हे राजा को 30 साल की ब्लॉगर से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख सोशल मीडिया पर मची हलचल

खबर शेयर करें

औरैया। इश्क की कोई उम्र नहीं होती और दिल कब, किस पर आ जाए, यह कोई नहीं जानता! उत्तर प्रदेश के औरैया में प्यार की एक ऐसी ही कहानी इन दिनों सुर्खियों में है, जहां 75 साल के रामसुगर को 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से मोहब्बत हो गई। दोनों के बीच उम्र का फासला 45 साल है, लेकिन यह अंतर उनके रिश्ते के आड़े नहीं आया। अब दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया है। सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यह अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आदि कैलाश-नाभिडांग को हवाई सेवा से जोड़ने की योजना, सहस्त्रधारा से पूर्णागिरी तक उड़ान जल्द

बेटी के घर वीडियो बनाने आती थीं रानी, दिल दे बैठीं!

कहानी की शुरुआत हुई रामसुगर के घर से, जहां उनकी बेटी राधा यूट्यूब के लिए वीडियो शूट करती हैं। रानी राजपूत भी करीब दो साल से वहां आती-जाती थीं। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो बातचीत भी बढ़ने लगी और देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गंगोलीहाट के युवक ने मुस्लिम महिला और उसके परिजनों पर लगाया धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

रामसुगर की पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो गया था। पत्नी के जाने के बाद उनकी जिंदगी में अब रानी ने हमसफर के रूप में जगह बनाई है। रामसुगर के मुताबिक, दोनों ने अपने रिश्ते को शादी तक ले जाने का फैसला किया है।

ब्यूटी पार्लर में सगाई, इंटरनेट पर छाई जोड़ी

इस प्रेम कहानी में नया मोड़ तब आया, जब करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में दोनों की सगाई हुई। रामसुगर की बेटी राधा के अनुसार, सगाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया तो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद 75 साल के दूल्हे राजा और 30 साल की ब्लॉगर की जोड़ी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  जब खुशी बन गई मजबूरी…पॉडकास्ट में छलका युवराज सिंह के संन्यास के पीछे का दर्द

अब सात फेरों का इंतजार

सगाई के बाद परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है। परिजनों के अनुसार, दोनों की सहमति से विवाह की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरी की जाएंगी। हालांकि, शादी की तारीख अभी सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page