पत्नी की महंगी फरमाइशें और आईफोन की किस्तों ने बनाया चोर, युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

पाली (राजस्थान ): शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी की महंगी फरमाइशें और आईफोन की किस्तें भरने के दबाव में एक युवक चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।

औद्योगिक थाना प्रभारी निरमा विश्नोई ने बताया कि सर्वोदय नगर निवासी अरविंद कुमार पुत्र पूनाराम ने 5 मई को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि 4 मई की सुबह वह परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर उनके घर में घुसा और करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नए कपड़े और होम थिएटर चोरी कर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन पर सरकार का फोकस तेज, CM धामी ने दिए प्रवासी पंचायत और वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के निर्देश

अगले दिन परिवार के लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस शिवाजी नगर में किराये के मकान में रहने वाले महावीर नामक युवक तक पहुंची।

पुलिस ने संदेह के आधार पर 20 वर्षीय महावीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  क्वेटा में BLA का बड़ा हमला, 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, IED ब्लास्ट से सेना के काफिले को बनाया निशाना

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। पत्नी लंबे समय से आईफोन लेने की जिद कर रही थी। करीब छह महीने पहले उसने पत्नी को 65 हजार रुपये का आईफोन किस्तों पर खरीदकर दिया था। मोबाइल की हर महीने लगभग सात हजार रुपये की किस्त भरनी पड़ रही थी। शुरुआती महीनों तक उसने किसी तरह किस्त जमा करवाई, लेकिन बाद में आर्थिक तंगी बढ़ने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश में हिंसा का एक और मामला, राजबाड़ी जिले में हिंदू युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

आरोपी ने पुलिस को बताया कि पैसों की कमी के चलते उसने चोरी की योजना बनाई। पत्नी को नए कपड़े और होम थिएटर का भी शौक था, इसलिए वह घर से गहनों के साथ कपड़े और होम थिएटर भी चोरी कर ले गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और होम थिएटर सहित पूरा सामान बरामद कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page